मथुरा। विद्या भारती ब्रज प्रदेश के सह संवाददाता श्री उमेश शर्मा ने बताया कि नई दिल्ली हरि नगर स्थित महाशय चुन्नीलाल सरस्वती बाल मन्दिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रही विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की साधारण सभा की बैठक में “निष्काम कर्मयोगी: कृष्णचंद्र गांधी” पुस्तक का भव्य लोकार्पण श्री हरवीर सिंह चाहर सह प्रदेश निरीक्षक -शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश, श्री हरीशंकर जी प्रांत संगठन मंत्री- विद्या भारती ब्रज प्रदेश, श्री देशराज शर्मा अखिल भारतीय महामंत्री- विद्या भारती, श्री रवीन्द्र कान्हारे अखिल भारतीय अध्यक्ष- विद्या भारती, श्री रोहित वासवानी अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष, श्री अवनीश भटनागर अखिल भारतीय उपाध्यक्ष विद्या भारती एवम् बिहार के क्षेत्रीय मंत्री के कर कमलों से किया गया। सरस्वती शिशु मन्दिर योजना के अधिष्ठाता श्री कृष्ण चंद्र गांधी जी के जीवन, व्यक्तित्व और कृतित्व पर यह महत्वपूर्ण पुस्तक सरस्वती विद्या मन्दिर ब्रज प्रदेश प्रकाशन मथुरा के निदेशक शिक्षाविद् डॉ.राम सेवक द्वारा लिखी गई है।
लोकार्पण समारोह में संपूर्ण देश से विद्या भारती की अखिल भारतीय, क्षेत्रीय और प्रांतीय समितियों के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।
