विद्या भारती द्वारा आयोजित सरस्वती प्रतिभा खोज परीक्षा, भारतीय शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश द्वारा प्रति वर्ष आयोजित की जाती है। इस वर्ष भी आचार्य राममोहन मिश्र सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जलालाबाद के 12 छात्रों ने प्रतिभाग किया, जिनमें सभी छात्र मेधावी घोषित हुए। इनमें भैया अंश कुमार ने प्रांत स्तर पर प्रथम तथा अभिनव सिंह ने दशम स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री कृष्ण पाल सिंह ने प्रांत द्वारा घोषित परिणाम की जानकारी देते हुए हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अभिभावकों एवं आचार्यों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

