अलीगढ़

जहाँ स्वच्छता का संस्कार, वहीं स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र का आधार

श्री शांति देवी कल्याणदास सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, छर्रा के स्काउट एवं गाइड दल द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट परिचय देते हुए नगर के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने मंदिर परिसर एवं उसके आसपास की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुँचाया। […]

पीलीभीत

योग एवं समता का दिया प्रेरक संदेश

पीलीभीत। आर.एस.आर.डी. सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पीलीभीत विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, ब्रज प्रदेश द्वारा आयोजित प्रांतीय शारीरिक एवं योग प्रशिक्षण वर्ग के तृतीय दिवस पर प्रशिक्षार्थियों को योग, आहार-विहार, व्यक्तित्व विकास तथा समता विषयों पर विस्तृत एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। दिनभर चले विभिन्न सत्रों में प्रशिक्षार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता […]

कासगंज

कासगंज में वैदिक गणित आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ

कासगंज। स्थानीय नाथूराम सुशीला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गंजडुंडवारा में ‘वैदिक गणित आचार्य प्रशिक्षण वर्ग’ का भव्य शुभारंभ हुआ। यह पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 23 जून से 28 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा।उद्घाटन सत्र में गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। उद्घाटन सत्र में मुख्य रूप से अखिल […]

मथुरा विद्या भारती ब्रज प्रदेश

विद्या भारती का इतिहास लेखन और अभिलेखीकरण समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता – पद्मश्री ब्रह्मदेव शर्मा ‘भाई जी’

विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के संरक्षक एवं मार्गदर्शक पद्मश्री श्री ब्रह्मदेव शर्मा ‘भाई जी’ ने कहा कि विद्या भारती का कार्य धर्माधारित एवं समाज निर्माण का कार्य है। उन्होंने कहा कि अच्छे कार्यों के लिए “दोनों हाथ उलीचिए, यह सज्जन का काम है”— इस पवित्र भाव के साथ समर्पणपूर्वक कार्य करते रहना चाहिए। […]

आगरा

नवीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का हुआ भव्य समापन

आगरा। विद्या भारती से संबद्ध सरस्वती शिशु मंदिर कमला नगर में आयोजित प्रांतीय शिशु वाटिका/नवीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का समापन समारोह अत्यंत गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समापन सत्र का शुभारम्भ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदना के साथ हुआ। वर्ग का वृत कथन जिला निरीक्षक जन शिक्षा समिति श्री शान्तिपाल जी द्वारा […]

मथुरा

विद्या भारती मानक परिषद प्रशिक्षण वर्ग का सफल समापन

परमेश्वरी देवी धानुका सरस्वती विद्या मंदिर, वृंदावन में विद्या भारती ब्रज प्रदेश द्वारा 25 से 28 मई 2026 तक आयोजित चार दिवसीय विद्या भारती मानक परिषद प्रशिक्षण वर्ग का गुरुवार को गरिमामय वातावरण में समापन हुआ। समापन सत्र का शुभारंभ प्रदेश निरीक्षक श्री यशवीर सिंह, विद्या भारती मानक परिषद ब्रज प्रांत के संयोजक श्री होडिल […]

बरेली

बरेली की आकांक्षा सक्सेना ने पीसीएस में पाई सफलता

बरेली। कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बरेली की पूर्व छात्रा श्रीमती आकांक्षा सक्सेना का उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (पीसीएस) परीक्षा 2024 में चयन हुआ है। घोषित परिणाम (30 मार्च 2026) के अनुसार उन्होंने प्रथम प्रयास में ही 251वीं रैंक प्राप्त कर विद्यालय एवं जनपद का गौरव बढ़ाया है। वर्तमान में आकांक्षा […]

शाहजहांपुर

जलालाबाद विद्यालय के अंश कुमार प्रथम, अभिनव सिंह टॉप 10 में

विद्या भारती द्वारा आयोजित सरस्वती प्रतिभा खोज परीक्षा, भारतीय शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश द्वारा प्रति वर्ष आयोजित की जाती है। इस वर्ष भी आचार्य राममोहन मिश्र सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जलालाबाद के 12 छात्रों ने प्रतिभाग किया, जिनमें सभी छात्र मेधावी घोषित हुए। इनमें भैया अंश कुमार ने प्रांत स्तर पर प्रथम तथा अभिनव […]

मथुरा

कौशल विकास केन्द्र से युवाओं को मिलेगा रोजगार, बनेंगे आत्मनिर्भर – राकेश गुप्ता

वृन्दावन, 15 मार्च 2026 (रविवार)। शिक्षा कायाकल्प न्यास के तत्वावधान में तथा समर्थ भारत के सहयोग से सत्या देवी गर्ग सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, कैलाश नगर वृन्दावन (मथुरा) में कौशल विकास प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना एवं संचालन की प्रारंभिक योजना बनाई गई है। इस उद्देश्य से केन्द्र के शीघ्र संचालन तथा योजना के क्रियान्वयन […]

निष्काम कर्मयोगी कृष्णचंद्र गांधी मथुरा विद्या भारती ब्रज प्रदेश

निष्काम कर्मयोगी कृष्णचंद्र गांधी ग्रंथ का भव्य लोकार्पण

दिनांक 10/03/2026। मथुरा। उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान, मथुरा के अशोका अतिथि गृह में एक गरिमामय समारोह में ‘निष्काम कर्मयोगी : कृष्णचंद्र गांधी’ ग्रंथ का लोकार्पण संपन्न हुआ। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने पुस्तक का विधिवत लोकार्पण किया। यह ग्रंथ […]