मथुरा। दिनांक 23/02/2026। विद्या भारती ब्रज प्रदेश कार्यालय स्थित माधव संवाद केन्द्र पर विद्या भारती ब्रज प्रदेश विद्वत परिषद की जिला स्तरीय विचार-विनिमय कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अजय शर्मा प्रांत शिक्षण प्रशिक्षण प्रमुख की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
जी. एल. ए. विश्व विद्यालय के प्रोफेसर और विद्वत परिषद के जिला संयोजक डॉ. पुष्कर शर्मा जी ने संचालन करते हुए सभी से कार्य की प्रगति में सहयोग करने का आवाहन किया।
प्रांतीय सहसंयोजक डॉ. प्रवीण कुमार अग्रवाल प्राचार्य के आर स्नातकोत्तर महाविद्यालय मथुरा ने प्रस्ताविकी उद्बोधन में विद्वत परिषद की विमर्श स्थापना में भूमिका पर प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथि विद्वत परिषद् के प्रांत संयोजक डॉ. प्रभाष्कर राय पूर्व प्राचार्य फिरोजाबाद ने कहा भारत में जगद्गुरु बनने की क्षमता, योग्यता है इसका प्रमाण दिल्ली में सम्पन्न विश्व स्तरीय AI इंपैक्ट समिट है। हमने विश्व का नेतृत्व किया। हमारी श्रेष्ठ परंपराएं, जीवनमूल्य विरासत समाज के सभी वर्गों तक जाए इसके लिए विद्वत समाज अपना अवदान करे। उन्होंने कहा कि प्रसन्नता का विषय है कि यहां शिक्षा की समझ, क्षमता और योग्यता के लोग सहभागी हुए।
इस अवसर पर डॉ. महेन्द्र सिंह जी पूर्व प्राचार्य, डॉ पंकज सिंह जी प्राध्यापक के आर महा विद्यालय मथुरा, शिक्षाविद् श्री शिवेन्द्र कुमार गौतम, श्री कामता प्रसाद गुप्ता प्रवक्ता जैन चौरासी इण्टर कॉलेज मथुरा, डॉ. रामसेवक निदेशक सरस्वती विद्या मंदिर ब्रज प्रदेश प्रकाशन आदि विद्वानों ने परिचर्चा में अपने विचारों का विनिमय किया।
डॉ अजय शर्मा ने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में बल दिया कि विद्वतजन समाज में बदलाव के लिए स्वयं उपकरण बने। समाज सबसे बड़ा देवता है। इसलिए हम समाज के लिए आदर्श नागरिकों का निर्माण करें यह आज की आवश्यकत है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से निखिल अग्रवाल, प्रो. सुनील अग्रवाल, रविकुमार, प्रो. शिफाली भार्गव, विपिन कुमार शर्मा, विवेक दुबे, प्रभात वर्मा, डॉ. शिव कुमार मौर्य, प्रो. कमल शर्मा, डॉ. ऋषभ चतुर्वेदी तथा ओम प्रकाश उपस्थित रहे ।
इस अवसर पर आर सी कन्या महा विद्यालय, के आर महा विद्यालय तथा GLA विश्वविद्यालय के अनेक प्राध्यापक उपस्थित रहे। श्री विनय कुमार सिंह प्रधानाचार्य, कुमार प्रखर (सोशल मीडिया प्रमुख) सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपना अवदान किया।