परमेश्वरी देवी धानुका सरस्वती विद्या मंदिर, वृंदावन में विद्या भारती ब्रज प्रदेश द्वारा 25 से 28 मई 2026 तक आयोजित चार दिवसीय विद्या भारती मानक परिषद प्रशिक्षण वर्ग का गुरुवार को गरिमामय वातावरण में समापन हुआ।
समापन सत्र का शुभारंभ प्रदेश निरीक्षक श्री यशवीर सिंह, विद्या भारती मानक परिषद ब्रज प्रांत के संयोजक श्री होडिल सिंह, भारतीय शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष श्री चंद्र प्रकाश द्विवेदी, विद्यालय प्रबंधक श्री शिवेन्द्र गौतम, प्रधानाचार्य श्री विपिन कुमार शर्मा एवं वर्ग संयोजक श्री कुमुदेश द्विवेदी द्वारा माँ शारदा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया।

इस अवसर पर मानक परिषद ब्रज प्रांत के संयोजक श्री होडिल सिंह ने प्रशिक्षण वर्ग की जानकारी देते हुए बताया कि विद्या भारती मानक परिषद के अंतर्गत विद्यालयों के मूल्यांकन हेतु विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इनमें पाठ्यक्रम की पूर्णता, वार्षिक पाठ्यक्रम योजना, आधारभूत विषय, बालिका शिक्षा, शिशु वाटिका आयाम, शिक्षकों का शिक्षण कौशल, शिक्षक संसाधन सामग्री, छात्रों का संज्ञानात्मक विकास एवं संस्कार केंद्र जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे।
प्रदेश निरीक्षक श्री यशवीर सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी का विजन एक है, केवल कार्य करने के तरीके भिन्न हो सकते हैं। उन्होंने शिक्षा प्रणाली को सुदृढ़ बनाने तथा विद्यार्थियों को प्रभावी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करने पर विशेष बल दिया।
भारतीय शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष श्री चंद्र प्रकाश द्विवेदी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि मानक परिषद का निरीक्षण अब ऑनलाइन माध्यम से भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यालयों के समक्ष आने वाली समस्याओं का अध्ययन कर उनका समाधान करना ही परिषद का मुख्य उद्देश्य है। विद्यालय प्रबंधक श्री शिवेन्द्र गौतम ने सभी प्रशिक्षु एवं प्रशिक्षक आगन्तुकों का धन्यवाद ज्ञापन किया।
कार्यक्रम के अंत में प्रदेश निरीक्षक श्री यशवीर सिंह ने प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित सभी प्रधानाचार्यों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन रामकली देवी विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य श्री गणेश दत्त द्वारा किया गया।
इस अवसर पर श्रीविद्या परिषद की प्रदेश निरीक्षक श्रीमती प्रेमा पानू, श्री राजकुमार, श्री कृष्ण कुमार तिवारी, श्री विजय प्रकाश, श्री सौरभ वार्ष्णेय, श्री विवेक दुबे, सुश्री रजनी गुप्ता, श्रीमती संतोषी दुबे, श्रीमती संगीता चौहान, श्रीमती सुमन राजपूत, डॉ. नीता सिंह, श्रीमती अर्चना चौहान, श्रीमती निधि तिवारी, श्रीमती अर्चना गहलोत, श्रीमती बरखा शर्मा, श्रीमती रितु रानी, श्री मोहित गुप्ता, श्री देवेंद्र गौतम, श्री ऋषि शर्मा, श्री उमंग सक्सेना, तान्या राजपूत आदि उपस्थित रहे।