मेधावी सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का सम्मान
बदायूं। अयोध्या प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर में मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री श्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा 2025-26 में जनपद में चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले छात्र अमन राना को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त ईशा शर्मा, सूर्यांश राठौर, शौर्य कुमार राठौर, अंश शाक्य, अनिकेत, पार्थ वार्ष्णेय, विकास कुमार, मोहित यादव तथा वंश माहेश्वरी को बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
विद्यालय के पूर्व छात्र शिवम यादव, जिनका हाल ही में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के माध्यम से राजस्व अधिकारी पद पर चयन हुआ है, उन्हें विद्यालय के प्रबंधक श्री रतन जिंदल ने पटका पहनाकर एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर शिवम यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता का मूल मंत्र निरंतर परिश्रम, अनुशासन और पूरे मनोयोग से किया गया प्रयास है। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर नियमित अध्ययन करने तथा आगामी परीक्षाओं की सुनियोजित तैयारी करने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि श्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें जीवन में उत्कृष्ट नागरिक एवं समाज का जिम्मेदार नेतृत्वकर्ता बनने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री घनश्याम बाबू ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम संचालक केशव त्रिवेदी के साथ पारस अग्रवाल, श्वेता शर्मा, राजेश पाठक, प्रताप भानु सिंह, राहुल यादव, कुलदीप शर्मा, पी.सी. पाल, अभिषेक सिंह, राजेश वर्मा, रामप्रसाद सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।





