नवीन शैक्षणिक एवं तकनीकी प्रयोगों का औचक परीक्षण

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, तकनीकी नवाचारों का हब बनता आगरा कैंट – प्रो. राकेश सारस्वत (शैक्षिक प्रमुख, विद्या भारती ब्रज प्रदेश)
प्रधानाचार्य की सकारात्मक सोच, प्रयोगधर्मी स्वभाव एवं स्टाफ में टीम भावना ने आगरा कैंट को बनाया चर्चाओं का केंद्र – डॉ. रामसेवक (डायरेक्टर, सरस्वती विद्या मंदिर ब्रज प्रदेश प्रकाशन)
आगरा। विद्या भारती की शैक्षिक टीम ने सरस्वती शिशु मंदिर, आगरा कैंट की शैक्षिक गतिविधियों का औचक परीक्षण किया। टीम ने विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों का बारीकी से निरीक्षण किया और खुले मन से उनकी प्रशंसा की।

टीम ने विद्यालय स्टाफ से चर्चा करते हुए कहा कि आगरा कैंट न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है, बल्कि नये-नये कीर्तिमान स्थापित कर पूरे प्रदेश में चर्चा का केंद्र बनता जा रहा है।
विशेष रूप से विद्यालय की डिजिटल गतिविधियों, जैसे C-DED, P-DED, W-DED, CALL CENTER, और DSR की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। टीम ने सुझाव दिया कि यदि ये गतिविधियां अन्य विद्यालयों में भी लागू की जाएं, तो शिक्षा के क्षेत्र में एक नई त्रिवेणी स्थापित हो सकती है। इन गतिविधियों की विस्तृत जानकारी व निरीक्षण के लिए फोटोग्राफी भी की गई।
टीम ने प्रधानाचार्य की पंचवर्षीय शैक्षिक योजना और आचार्यों की कठिन परिश्रम व श्रमसाधना की सराहना की। इस दौरान सभी को शुभाशीष प्रदान किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय अध्यक्ष श्री अशोक वर्मा, प्रबंधक श्री ओमप्रकाश गर्ग, कोषाध्यक्ष श्री पुष्पेंद्र सिंह सहित प्रबंध समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।