विद्या भारती ब्रज प्रदेश कार्यालय में कार्य प्रेरणा संगोष्ठी सम्पन्न

मथुरा। माधव कुंज स्थित विद्या भारती ब्रज प्रदेश कार्यालय में कार्य प्रेरणा संगोष्ठी का आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। शुभारंभ विद्या भारती पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री डोमेश्वर साहू जी द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन व मंगलाचरण के साथ हुआ।
इस संगोष्ठी में भारतीय शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश, भारतीय शिक्षा समिति सीबीएसई, भारतीय श्रीविद्या परिषद, शिशु शिक्षा समिति एवं जन शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश से जुड़े कार्यालयीन बंधुओं की सक्रिय सहभागिता रही। परिचय सह-प्रदेश निरीक्षक श्री हरवीर सिंह चाहर जी द्वारा कराया गया।

इस आयोजन का उद्देश्य था— दायित्वपूर्ण कार्यों की प्रेरक समीक्षा, आपसी सहयोग की सशक्तता, तथा भविष्य की योजनाओं पर उन्नयनात्मक संवाद।
विभिन्न विभागों में कार्यरत बंधुओं ने अपनी जिम्मेदारियों, कार्यानुभवों और नवाचारों को साझा किया। प्रदेश निरीक्षक श्री यशवीर सिंह जी ने ब्रज प्रदेश की आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रस्तुत किया।

श्री डोमेश्वर साहू जी ने कार्यालयीन कार्य संस्कृति की प्रशंसा करते हुए कहा—”ब्रज प्रदेश कार्यालय के बंधु केवल कार्यकर्ता नहीं, अपितु संगठन के विचारों और मूल्यों के प्रेरक संवाहक हैं। उनकी कार्यशैली में जो समर्पण, निरंतरता व उत्तरदायित्व है, वही संगठन की सच्ची शक्ति है।”
उन्होंने यह भी कहा कि संवाद की नियमितता, दस्तावेजीकरण की गुणवत्ता, और तकनीकी दक्षता को सतत उन्नत करते रहना चाहिए। यह संगोष्ठी केवल दायित्व-बोध का नहीं, संवाद और संगठनात्मक ऊर्जा के विस्तार का मंच है।
प्रमुख विशेषताएं:-
- विभागीय प्रगति की प्रस्तुतियाँ।
- नवाचारों और सुझावों का आदान-प्रदान।
- उत्तरदायित्वों का स्पष्ट निर्धारण।
- भावी कार्ययोजनाओं की सृजनात्मक समीक्षा।
प्रकाशन निदेशक डॉ. राम सेवक, होड़िल सिंह क्षेत्र शारीरिक शिक्षा संयोजक, कार्यालय प्रमुख श्री राजेन्द्र कुमार, मदन जी, श्रीमती हरेश, मुकेश वर्मा, नवल, विश्वेन्द्र गौतम, राकेश पाठक सहित समस्त कार्यालय कार्यकर्ता। संगोष्ठी का समापन गायत्री मंत्र के सामूहिक उच्चारण से हुआ, जिससे संगठनात्मक ऊर्जा, निष्ठा और प्रेरणा को एक नवीन दिशा प्राप्त हुई।