चौधरी उमराव सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मझोला में पृथ्वी दिवस कार्यक्रम सम्पन्न

पीलीभीत। चौधरी उमराव सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मझोला में पृथ्वी दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री भानु प्रताप सिंह जी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन करके किया।

मुख्य वक्ता के रूप में प्रधानाचार्य श्री भानु प्रताप सिंह जी ने बताया कि 22 अप्रैल को हर साल विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। यह दिन पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता बढ़ाने और पृथ्वी को बचाने के लिए कार्रवाई करने के लिए प्रेरित करने के लिए मनाया जाता है। आज ग्लोबल वार्मिंग के कारण समुद्र का जलस्तर बढ़ रहा है, वर्षा में बदलाव हो रहा है, मौसम की चरम घटनाएं लगातार हो रही हैं और रेगिस्तानों का विस्तार हो रहा है। हमें ग्लोबल वार्मिंग से बचने के लिए वनों को बचाना व बढ़ाना और ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन को कम करना चाहिए।
विद्यालय में इको क्लब के नोडल अधिकारी श्री अंकित कुमार सिंह ने पृथ्वी दिवस के विषय पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पृथ्वी दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के बारे में जागरूक करना और पर्यावरण संरक्षण के लिए कदम उठाने के लिए प्रेरित करना है। यह दिन प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, वनों की कटाई और लुप्तप्राय प्रजातियों जैसे पर्यावरणीय मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। इस अवसर पर समस्त आचार्य बंधु, भगिनी, कर्मचारी तथा सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।