नवीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का हुआ भव्य समापन
आगरा। विद्या भारती से संबद्ध सरस्वती शिशु मंदिर कमला नगर में आयोजित प्रांतीय शिशु वाटिका/नवीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का समापन समारोह अत्यंत गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समापन सत्र का शुभारम्भ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदना के साथ हुआ।
वर्ग का वृत कथन जिला निरीक्षक जन शिक्षा समिति श्री शान्तिपाल जी द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में शिशु वाटिका की बहनों द्वारा प्रेरणादायक एवं संस्कारपूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।

अपने उद्बोधन में प्रदेश संगठन मंत्री आदरणीय श्री हरीशंकर जी ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए प्रशिक्षण वर्ग में प्राप्त ज्ञान एवं अनुभवों को विद्यालयों में प्रभावी रूप से लागू करने का आह्वान किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री दिनेश चन्द्र उपाध्याय ने सभी अतिथियों का परिचय कराते हुए उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रदेश निरीक्षक शिशु शिक्षा समिति श्री हरवीर सिंह जी, प्रदेश प्रभारी शिशु वाटिका विद्या भारती श्री राम किशोर जी, क्षेत्रीय सहसंयोजिका शिशु वाटिका बहन रुचिरा वर्मा, मंत्री सरस्वती शिक्षा परिषद आगरा सी.ए. महेन्द्र जी गर्ग, विद्यालय प्रबंध समिति के संरक्षक श्री कौशल कुमार जी शर्मा, उपाध्यक्ष श्री अनंत विश्वेन्द्र सिंह जी चौहान, प्रबंधक श्री मुरारी प्रसाद जी अग्रवाल, सह-प्रबंधिका बहन डॉ. सुनीता पंजवानी जी, कोषाध्यक्ष सी.ए. गौरांग जी माहेश्वरी, प्रबंध समिति सदस्या बहन सोनाली जी अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन वर्ग संयोजक एवं जिला समन्वयक श्री राजहंस जी शर्मा ने किया। अंत में श्री राम किशोर जी ने विद्यालय प्रबंध समिति, विद्यालय परिवार एवं वर्ग को सफल बनाने में सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।





