विद्या भारती द्वारा आयोजित गण समता प्रतियोगिता का भव्य आयोजन।

वृन्दावन। दिनांक 15 दिसम्बर 2024, रविवार को परमेश्वरी देवी धानुका सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्या भारती ब्रज प्रदेश द्वारा गण समता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्या भारती के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ आचार्य बंधु एवं आचार्या बहिनों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में गणों द्वारा विभिन्न आज्ञाओं का पालन करते हुए गण समता का अनुशासित प्रदर्शन किया गया, जिसमें रचनात्मकता, पद विन्यास तथा पंक्ति प्रयोग जैसे विविध पहलुओं को प्रस्तुत किया गया।
विद्या भारती के आधारभूत विषयों में शारीरिक शिक्षा का विशेष स्थान है। गण समता प्रतियोगिता के माध्यम से शारीरिक शिक्षा के विभिन्न प्रयोगों को सुनियोजित और अनुशासित तरीके से प्रदर्शित करने का प्रयास किया गया। मथुरा जिले के कोसी, छाता, गोवर्धन, बल्देव और वृन्दावन के सभी विद्या भारती विद्यालयों ने इस आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया।




प्रतियोगिता परिणाम: सभी वर्गों में परमेश्वरी देवी धानुका ने मारी बाजी
प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में परिणाम इस प्रकार रहे –
1. बालक वर्ग – प्रथम स्थान: परमेश्वरी देवी धानुका सविम । द्वितीय स्थान: स. वि. म. कोसी। तृतीय स्थान: श्रीजीबाबा स. शिक्षा मंदिर, जतीपुरा मथुरा।
2. किशोर वर्ग- प्रथम स्थान: परमेश्वरी देवी धानुका, वृन्दावन। द्वितीय स्थान: सविम, बल्देव। तृतीय स्थान: सविम, छाता।
3. तरुण वर्ग- प्रथम स्थान: परमेश्वरी देवी धानुका, वृन्दावन। द्वितीय स्थान: मदन मोहन कलावती, बल्देव।
4. बालिका वर्ग- प्रथम स्थान: हनुमान प्रसाद धानुका, वृन्दावन। द्वितीय स्थान: रामकली देवी। तृतीय स्थान: हनुमान प्रसाद धानुका, वृन्दावन।
5. आचार्य वर्ग- प्रथम स्थान: परमेश्वरी देवी धानुका, वृन्दावन। द्वितीय स्थान: सविम, गोवर्धन। तृतीय स्थान: सविम, केशवधाम।
6. आचार्या वर्ग- प्रथम स्थान: हनुमान प्रसाद धानुका, वृन्दावन। द्वितीय स्थान: रामकली देवी।
इस प्रतियोगिता में कुल 282 छात्र, 72 छात्राएं, 36 आचार्या बहिनें और 130 आचार्य बंधुओं ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रान्तीय संगठन मंत्री हरीशंकर जी ने कहा, “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ विचारों का जन्म होता है। शारीरिक शिक्षा के माध्यम से हम शरीर को सक्रिय एवं ऊर्जावान बना सकते हैं। गण समता प्रतियोगिता शारीरिक शिक्षा के महत्व को रेखांकित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।”
कार्यक्रम में भारतीय शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश के उपाध्यक्ष श्री चंद्र प्रकाश द्विवेदी एवं शैक्षिक प्रमुख डॉ राकेश सारस्वत उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका प्रान्तीय शारीरिक प्रमुख महावीर जी, जिला बौद्धिक प्रमुख सुशील पचैरी, नगर कार्यवाह संजय जी, सहनगर कार्यवाह नृत्यगोपाल जी, जिला प्रचारक कुशावतार जी, वरिष्ठ कार्यकर्ता वीरेन्द्र जी एवं कृष्णगोपाल जी ने निभाई।
कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथियों में गोविन्द जी, चन्द्रशेखर जी, सत्येन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र जी, चन्द्र प्रकाश द्विवेदी, संजय पाण्डेय, होड़िल सिंह, लोकेश्वर प्रताप सिंह, अंजू सूद, प्रेमा पानू और शशांक तिवारी शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन राहुल शर्मा ने किया और सम्पूर्ण आयोजन का समन्वय प्रधानाचार्य श्याम प्रकाश पाण्डेय ने किया।