सिरसागंज में स्मार्ट क्लास का अवलोकन

सिरसागंज। राधामोहन फरसैया सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरिराज सिंह जादौन एवं सरस्वती शिशु मंदिर सिरसागंज के प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र उपाध्याय ने भारतीय शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश के उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश द्विवेदी, क्षेत्रीय शारीरिक प्रमुख (पश्चिम उत्तर प्रदेश) होडिल सिंह, सह प्रदेश निरीक्षक (शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश) हरवीर सिंह, कार्यालय प्रमुख (भारतीय शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश) राजेंद्र जी, सम्भाग निरीक्षक (जन शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश) कटार सिंह, विभाग सेवा प्रमुख (शाहजहांपुर) महेंद्र सिंह गंगवार, पूर्व प्रदेश निरीक्षक (शिशु शिक्षा समिति मेरठ प्रांत) नेत्रपाल सिंह, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज वृंदावन के प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार, श्री सुरेन्द्र कुमार गोला, कृष्ण चंद्र गांधी सरस्वती शिशु मंदिर मथुरा के प्रधानाचार्य राजीव कुमार शर्मा सहित अन्य अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया।
अतिथियों ने विद्यालय के कंप्यूटर कक्ष एवं स्मार्ट क्लास का अवलोकन किया।

इस अवसर पर होड़िल सिंह ने कहा कि तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ छात्रों को शारीरिक एवं नैतिक शिक्षा भी मिलनी चाहिए, जिससे वे पूर्ण रूप से विकसित होकर समाज और राष्ट्र के लिए योगदान दे सकें। उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की सराहना की और इसे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए एक सकारात्मक पहल बताया।