“भारत जानो” प्रतियोगिता का सफल आयोजन

फिरोजाबाद। राधामोहन फरसैया सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिरसागंज में “भारत जानो” प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया।
इस प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में उत्कर्ष शाक्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि तन्मय ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं, सीनियर वर्ग में रोशनी गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में ही शालिनी, कनिष्ठा और मोहिनी ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर अपनी जगह बनाई।

प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित करने के लिए विशेष रूप से “भारत जानो” प्रतियोगिता के सदस्य श्री रंजन गुप्ता, श्री विनोद गुप्ता और श्री प्रशांत गुप्ता उपस्थित रहे। साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गिरिराज सिंह जादौन ने भी विजेताओं को पुरस्कृत किया।
यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति और इतिहास के प्रति रुचि बढ़ाने और ज्ञानवर्धन के उद्देश्य से आयोजित किया गया।