सरस्वती विद्या मंदिर में हुआ विदाई एवं स्वागत समारोह

अलीगढ़। सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खैर मार्ग में आज प्रधानाचार्य यशवीर सिंह के प्रदेश निरीक्षक बनने पर विदाई एवं नवागंतुक प्रधानाचार्य विजय कुमार शर्मा का स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
संरक्षक नारायण दत्त, प्रांतीय प्रतिनिधि दयाल जी, प्रबंधक डॉ. राजीव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुदेश कुमार गौड़, उप प्रबंधक राजाबाबू वार्ष्णेय, अनीता वार्ष्णेय ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण से किया।
शैक्षिक प्रभारी अशोक कुमार ने सभी अतिथियों का परिचय करवाया।इस अवसर पर संरक्षक नारायण दत्त ने कहा कि अल्प समय में यशवीर जी ने इस विद्यालय को उच्चकोटि पर पहुंचाया है। प्रांतीय प्रतिनिधि दयाल जी ने कहा कि नवीन प्रधानाचार्य पारिवारिक रूप से संबंध रखते हुए विद्यालय को आगे बढ़ाएंगे।

प्रधानाचार्य यशवीर सिंह ने कहा कि मेरे लिए यह विद्यालय ही खास रहेगा। यहीं से मैं आज प्रदेश निरीक्षक के पद पर जा रहा हूं। यहां की मेहनत की खुशबू की वजह से ही संभव हुआ है।
नवीन प्रधानाचार्य विजय प्रकाश शर्मा ने कहा कि आज अक्षय तृतीया के दिवस पर मैने यहां पदभार संभाला है। हम सभी एक साथ प्रयास कर विद्यालय को ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ. राजीव अग्रवाल ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है नवीन प्रधानाचार्य जी के नेतृत्व में विद्यालय प्रगति करेगा। यशवीर सिंह भी आगे अपने पदानुसार इस विद्यालय को वरीयता देते हुए सहयोग करते रहेंगे।
विद्यालय के कोषाध्यक्ष सुदेश कुमार गौड़ ने कहा कि वर्तमान प्रधानाचार्य यशवीर सिंह जी की क्षमता बहुत थी। उनकी कार्यशैली सकारात्मक रही। मेरी ओर से दोनों को बधाई एवं शुभकामनाएं।
वरिष्ठ शिक्षक विनोद कुमार ने कहा कि यशवीर सिंह जी ने हमेशा सटीक जवाब देते थे। गत एक वर्ष से उनका उचित मार्गदर्शन हमें मिला।
शिक्षिका अंजू वार्ष्णेय ने कृष्ण भगवान का सुंदर भजन प्रस्तुत किया। वरिष्ठ शिक्षक दिनेश पाल सिंह ने प्रधानाचार्य यशवीर सिंह के कार्यकाल की उपलब्धियों का वर्णन किया। शिक्षिका सुरभि केला ने कविता के माध्यम से अपने मनोभाव प्रस्तुत किए।
विद्यालय परिवार की ओर से यशवीर सिंह को प्रदेश निरीक्षक बनने पर सम्मानित किया गया। नवांगतुक प्रधानाचार्य विजय कुमार शर्मा का विद्यालय परिवार ने उपहार प्रदान कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन नीलम भारद्वाज ने किया। इस अवसर पर सभी शिक्षक – शिक्षिकाएं मौजूद रहे।