‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ के समर्थन में उठी आवाज़

अलीगढ़। सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खैर मार्ग में ‘एक देश एक चुनाव ‘ पर संगोष्ठी आयोजित की गई।
संगोष्ठी का शुभारंभ कोल विधायक अनिल पराशर, भाजपा महानगर अध्यक्ष इंजीनियर राजीव शर्मा, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश संगठन मंत्री शंकरलाल, प्रबंधक डॉ. राजीव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुदेश कुमार गौड़, समाजसेवी दीपक अग्रवाल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन से किया।
शैक्षिक समन्वयक अशोक कुमार ने सभी आगंतुक अतिथियों का परिचय कराया।

कोल विधायक अनिल पाराशर ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी का यही दृष्टिकोण है कि कैसे भारत का विकास हो और कैसे विभिन्न क़ानूनों का सरलीकरण हो। ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ भी इसी के अंतर्गत है। बार बार चुनाव प्रक्रिया से देश का विकास अवरुद्ध होता है। हमें इस विषय की चर्चा जन-जन तक पहुंचनी है।

भाजपा जिलाध्यक्ष इंजीनियर राजीव शर्मा ने कहा कि हमारे देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सर्वप्रथम स्वच्छता की बात की, उसके बाद शौंचालय की। इन दोनों ही सामान्य से दिखने वाले विषयों को उठाने के बाद बड़ा बदलाव आया। अब ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ एक नए बदलाव की ओर पहला कदम है।
प्रबन्धक डॉ. राजीव अग्रवाल ने कहा कि हमारे देश में हर समय कोई न कोई चुनाव होता रहता है। इससे देश की शक्ति इनको सम्पन्न कराने में लगी रहती है। ‘एक देश एक चुनाव’ से अनावश्यक खर्चे तो बचेंगे कि साथ ही संसाधनों का विकास में सदुपयोग भी हो सकेगा। इससे प्रशासनिक लागत में बचक्त, निरभड़ शासन और नीति कार्यान्वयन में सुनिश्चितता, मतदाताओं की निरंतर सहभागिता में कमी एवं राजनीतिक स्थिरता आर्थिक विकास और निवेशकों के विश्वास में बढ़ावा। मिलेगा। हम सभी को इस संबंध में परिवार एवं समाज के विभिन्न वर्गों में चर्चा करनी होगी और सभी को ‘एक देश एक चुनाव’ के विभिन्न पहलुओं को जानने का अवसर प्रदान करना होगा
कोषाध्यक्ष सुदेश कुमार गौड़ ने कहा कि हमारा देश दुनिया का सर्वश्रेष्ठ लोकतांत्रिक देश है। अगर एक बार चुनाव होंगे तो खर्चा कम होगा और उसका प्रयोग विभिन्न उपयोगी योजनाओं में किया जा सकेगा।
एक राष्ट्र एक चुनाव के समर्थन में विद्यालय द्वारा माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन भी प्रेषित किया गया। प्रधानाचार्य विजय प्रकाश शर्मा ने सभी आगंतुक अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन नीलम भारद्वाज ने किया।